Love Jihad: इन 5 घटनाओं को भी लोगों ने बताया था लव जिहाद, क्रूरता जान हिल गया था पूरा देश

Delhi Sakshi Murder Case: दिल्ली के शाहाबाद डेरी इलाके में हुई साक्षी की विभत्स हत्या के बाद नेताओं ने इसे लव जिहाद का मुद्दा बताया है। वहीं लोगों का कहना है कि साहिल ने लड़की के साथ धोखा कर उसकी हत्या कर दी।

Love Jihad Sakshi Murder Case

दिल्ली में साक्षी हत्याकांड के बाद से एक बार लव जिहाद की चर्चा जोरों पर है। भाजपा के कई नेता इस घटना में लव जिहाद का एंगल बता रहे हैं। साक्षी के हत्यारे के हाथ में कलावा और गले में रुद्राक्ष सामने आने के बाद इस घटना को और बल मिल गया है। चलिए जानते हैं इससे पहले की 5 हत्याकांड जिसमें लव जिहाद के आरोप लगाए गए थे।

आफताब श्रद्धा मर्डर केस
आफताब श्रद्धा मर्डर केस में भी लोगों ने लव जिहाद के मामले को लेकर आवाज उठाई थी। लोगों ने आफताब पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया था। आफताब श्रद्धा का प्रेमी था। दोनों मुंबई में लिव इन में रह रहे थे। बाद में दोनों दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे।

झारखंड का अंकिता हत्याकांड
पिछले साल अगस्त में झारखंड के दुमका में एक सनकी आशिक ने 12 वीं की छात्रा अंकिता को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था। वह 50 फीसदी से अधिक जल गई थी। ऐसा उसने एकतरफा प्यार के कारण किया था। छात्रा को रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा था कि अंकिता हत्याकांड 'लव जिहाद' का मामला है। उन्होंने कहा था कि अंकिता को जिंदा जलाने वाले शाहरुख और उसके साथी के बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन पीएफआई से संबंध की बात सामने आ रही है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

रेबिका हत्याकांड (झारखंड)
पिछले साल ही झारखंड के साहिबगंज जिले में एक हिंदू लड़की रेबिका पहाड़िन की हत्या करके उसकी लाश को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पति दिलदार अंसारी ने ही की थी। रेबिका के परिवार वालों का दावा था कि शादी के बाद उसे इस्लामअपनाने के लिए दवाब बनाया जा रहा था, जिसके लिए लड़की इनकार कर रही थी। ये बात दिलदार अंसारी को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने रेबिका की हत्या कर दी।

यूपी में गर्भवती महिला की मौत, लव जिहाद का मुद्दा उठा
बीते सोमवार को यूपी के शाहजहांपुर में नावेद नाम के युवक ने अस्पताल में एक गर्भवती लड़की का हिंदू नाम छिपाकर भर्ती कराया, जिसकी मौत हो गई। बाद में लड़की के भाई ने खुलासा करते हुए कहा कि नावेद ने अपना नाम बदलकर मेरी बहन के साथ गलत किया फिर उसपर इस्लाम अपनाने का दबाव डालने लगा। लोगों ने इस लव जिहाद का मामला बता रहे हैं।

बरेली के डॉक्टर ने भी पत्नी की कर दी थी हत्या
बरेली में एक डॉक्टर इकबाल अहमद के लव जिहाद का मामला सामने आया था। डॉक्टर ने अपना नाम बदलकर निशा नाम की महिला से 2012 में शादी की थी। लेकिन बाद में जब उसकी पोल खुली तो दोनों पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी। फिर विवाद बढ़ते-बढ़ते 2021 में खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया। डॉक्टर ने 26 अक्टूबर 2021 को अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। अब 10 मई 2023 को 9 साल की बच्ची की गवाही के बाद डॉक्टर को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+