14 साल तक खुद को समझती रही लड़की, शरीर के इस बदलाव से पता चला है लड़का
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में 14 साल से लड़की की तरह जिंदगी जी रही लक्ष्मी (बदला हुआ नाम) को अब पता चला है कि दरअसल वो तो लड़का है। ना सिर्फ लक्ष्मी के लिए ये पूरी तरह से चौंका देने वाला है बल्कि उसके मां-बाप के लिए भी बेहद झटका देने वाला है। 14 साल की उम्र में अपनी बेटी (अब बेटा) की आवाज कुछ ज्यादा ही भारी होते देख जब वो डॉक्टर के पास लेकर गए, तो पता चला कि ये लड़का है। (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक हैं)

लड़कों की तरह आवाज होने पर गए डॉक्टर के पास
लक्ष्मी 14 साल से लड़कियों की तरह स्कूल भी जा रही थी और घर में भी रह ही थी। हाल ही में अचानक उसकी आवाज लड़कों की तरह होने लगी। साथ ही कुछ और आदतें भी उसने ऐसी ही कीं। जब उसने माता-पिता को बताया कि वो खुद को लड़कों की तरह महसूस कर रही है तो पिता उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। यहां डॉक्टर ने कहा कि वो लड़की नहीं लड़का है।

इस वजह ने नहीं पहचान सके थे माता-पिता
डॉक्टरों ने बताया कि प्राइवेट पार्ट के विकसित ना होने की वजह से माता पिता बचपन में उसे लड़की समझ बैठे। डॉक्टर ने बताया कि 'हाइपोसेडियास अबनॉर्मल ओपनिंग ऑन द अंडरसरफेस ऑफ पेनिस' की स्थिति में प्राइवेच पार्ट की बनावट ऐसी हो जाती है कि यूरिन के लिए ओपनिंग काफी पीछे होता है। ऐसे बच्चों को माता-पिता लड़की समझ लेते हैं। ये बहुत रेयर केस में होता है।

ऑपरेशन के बाद हुआ ठीक
डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद लड़का ठीक है और वो पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा। उसके जीन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। डॉक्टरों ने बताया है कि वो तेजी से रिकवर हो रहा है। इस बच्चे का कहना है कि वो लड़का बनकर खुश है। अब वो अपने बाल कटाएगा और क्लास में लड़कों के साथ बैठेगा।












Click it and Unblock the Notifications