Delhi: पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत
नई दिल्ली। देश की राजधानी में पटपड़गंज इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह आग पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 32 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के पास एसपीजी के रिशेप्सन में आग लग गई थी। आग पीएम के पास स्थित एसपीजी के रिशेप्सन में यूपीएस की बैटरी में लगी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी गई थी। जिसमे कहा गया था कि 'शॉर्ट सर्किट के कारण बंगला नंबर 9 में मामूली आग लग गई। यह पीएम नरेंद्र मोदी का आवास या कार्यालय परिसर नहीं है, लेकिन एलकेएम कॉम्प्लेक्स के एसपीजी रिसेप्शन का हिस्सा है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।' हालांकि PMO ने बताया है कि आग लगने की घटना गंभीर नहीं है, लेकिन सुरक्षा के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications