दिल्ली: शाहीन बाग में फर्नीचर शोरूम में आग, दो मासूम बच्चों की जलकर मौत
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग में मंगलवार दोपहर एक फर्नीचर शोरूम में लगी आग से दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। चार मंजिला इमारत में दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगी। छह साल का एक लड़का और एक सात साल की बच्ची अचानक लगी आग की चपेट में आ गए। जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने बताया है कि चार मंजिला इमारत के पहले माले पर परिवार रहता है जबकि ग्राउंड फ्लोर पर फर्नीचर शोरूम है। करीब डेढ़ बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस के पास आग लगने की सूचना आई। जिसके बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुताबिक, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications