दिल्ली: करोल बाग इलाके की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 की मौत, एक घायल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर भी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग कैमिकल के गिरने से लगी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की हो पाई है।

फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि 4 लोगों की इसके चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि आग लगने से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल था। हादसे के बाद दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
खबर के मुताबिक, मृतकों की पहचान बगन प्रसाद (55), आर एम नरेश (40),आरती (20) और आशा (40) के तौर पर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications