दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में लगी आग, 9 फायर टेंडर मौके पर मौजूद
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गुरुवार सुबह आग लग गई। जिससे काफी देर तक वहां पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके साथ ही आनन-फानन में लोगों को कोर्ट से निकाला गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक रोहिणी कोर्ट के तीसरी मंजिल से लोगों ने धुंआ निकलते हुए देखा। इस बीच तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। जिसके बाद 9 फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास की मंजिल में फंसे लोगों को भी निकाला जा रहा है। अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन तीसरे फ्लोर पर ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
Delhi: Fire breaks out on the third floor of Rohini Court. 9 fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/FIvcK8idDV
— ANI (@ANI) June 18, 2020












Click it and Unblock the Notifications