दिल्ली: नरेला में प्लॉस्टिक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला में आग लगने की खबर है। नरेला के प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि आग लगातार फैल रही है। आग ने फैक्ट्री के बगल में स्थित 3 मंजिला बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक नरेला स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में रविवार देर रात कई कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिससे कमर्चारियों में अफरा-तफरी मच गई है। किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी दमकल विभाग और फैक्ट्री के मालिक को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
इसके बाद वह आग बुझाने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि आग ने फैक्ट्री के पास स्थित बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगातार फैल रही है। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। इस दौरान फैक्ट्री के कर्मचारी भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की मदद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications