Delhi excise policy row: आरोपी पिल्लई ने कोर्ट में ईडी पर अपने बयानों को लेकर लगाया ये आरोप
Delhi excise policy row: हैदराबाद के बिजनेमैन अरुण रामचंद्र पिल्लई ने अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है उनका आरोप है कि उन पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया गया था।


बता दें पिल्लई तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की बेटी के कविता के करीबी हैं। जो दिल्ली आबकारी नीति माामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में हैं। पूर्व सांसद और तेलंगाना की MLC के कविता से ईडी ने नई दिल्ली में शनिवार 11 मार्च को लगभग9 घंटे तक पूछताछ की है।
पिल्लई के आवेदन पर ईडी को नोटिस जारी किया है
प्रर्वतन निदेशालय का दावा है कि बीआरएस एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की 2020-21 के लिए अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति के तहत दिल्ली के बाजार का बड़ा हिस्सा हासिल करने वाली थी। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने पिल्लई के आवेदन पर ईडी को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 13 मार्च तक अपना उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है।
तेलंगाना सीएम की बेटी कविता का करीबी है पेल्लई
दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में तेलंगाना सीएम की बेटी कविता पर पैसों के अवैध लेन-देन का आरोप लगाया है। दिल्ली शराब घोटाले में अपनी संदिग्ध भूमिका के लिए ईडी की जांच के घेरे में हैं। गिरफ्तार अभियुक्त अरुण पिल्लई को कविता के सामने बैठाकर पूछताछ किए जाने की संभावना थी लेकिन शनिवार को अधिकारियों से इसके संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई।
पिल्लई ने ईडी पर लगाया ये आरोप
हैदराबाद के बिजनेमैन अरुण रामचंद्र पिल्लई जो कि इस केस के आरोपी हैं, उसने दावा किया कि ईडी ने उसे दो दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया और उन्हें नवंबर 2022 में एक सहित अपने बयानों के रूप में पेश किया। पिल्लई को ईडी ने 6 मार्च को गिरफ्तार किया और अगले दिन अदालत में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें ईडी के पास भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications