यूपी पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ पूर्व विधायक, मकोका में पकड़ा गया था
नई दिल्ली। दिल्ली से पूर्व विधायक रामबीर शौकीन यूपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। केस की सुनवाई के लिए दिल्ली लाए गए रामबीर ने तबीयत खराब होने की शिकायत की जिसके बाद इलाज के लिए उसे सफदरगंज अस्पताल लाया गया था, जहां से वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। रामबीर शौकीन का संबंध कांग्रेस पार्टी से रहा है, पर 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उसने मुंडका सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ा था।

पूर्व विधायक ने अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए अंतरिम बेल के लिए अर्जी दी थी और उसकी जमानत पर आज सुनवाई होनी थी। रामवीर शौकीन पर नीरज को संरक्षण देने का आरोप है। स्पेशल सेल ने नीरज बवाना और उसके गिरोह पर मकोका केस दर्ज किया था। शौकीन पर भी मकोका केस दर्ज हुआ था। उसके बाद रामबीर को भगोड़ा घोषित कर उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया गया था।
ये भी पढ़ें: मस्जिद में नमाज का मामला संवैधानिक पीठ को नहीं भेजा जाएगा- सुप्रीम कोर्ट
बता दें कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रामवीर शौकीन के प्लॉट से AK-47 राइफल और दूसरे हथियार बरामद किए थे। जिसके बाद वो फरार हो गया था। काफी मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस ने रामबीर को गिरफ्तार किया था। दो साल तक फरार रहने के बाद शौकीन को गिरफ्तार किया गया था।
ये भी पढ़ें: 'एडल्टरी' पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी धर्मों पर होगा लागू, लेकिन विवाह को लेकर धार्मिक कानून रहेंगे इससे अलग












Click it and Unblock the Notifications