तानों से तंग पति ने पत्नी के किए सात टुकड़े, पार्सल में रखकर ठिकाने लगाई लाश, लेकिन...
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक शादीशुदा जोड़े के वैवाहिक जीवन में चल रही कलह का अंत जघन्य अपराध के रूप में हुआ। दिल्ली के सरिता विहार इलाकें में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां अपनी ही पत्नी की हत्या कर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में पति और उसके 2 भाइयों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थाई नौकरी न होने के कारण अपनी पत्नी के तानों से परेशान और अपमानित, एक शख्स ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े-टुकड़े किए
पुलिस ने अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोप में साज़िद अली अंसारी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। साजिद के दो भाइयों को भी इस हत्या में शामिल होने के शक में गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, साजिद ने अपनी पत्नी की हत्या कर अपने भाइयों के साथ मिलकर पहले लाश के टुकड़े-टुकड़े किए और इसके बाद लाश के टुकड़ो को पार्सल बॉक्स में डालकर ठिकाने लगा दिया था।

एक पार्सल बॉक्स में मिली थी लाश
दिल्ली पुलिस को 21 जून को सरिता विहार इलाके में एक लाश मिली थी जोकि एक पार्सल बॉक्स में थी। कई टुकड़ों में मिली ये लाश एक महिला की थी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन महिला की लाश की पहचान करवाना पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। कई मिसिंग लोगों की डिटेल्स को खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे।

पार्सल के जरिए पुलिस ने लगाया पता
लेकिन जिस पार्सल बॉक्स में महिला की लाश बरामद हुई थी, उस पार्सल बॉक्स पर गुरुग्राम की एक मूवर्स एंड पैकर्स की कंपनी का नाम छपा था। जिसके जरिए पुलिस को पता चला कि ये पार्सल कम्पनी के एक क्लाइंट जावेद अख्तर ने UAE से बुक करवाया था। इसके बाद पुलिस की टीम जावेद अख़्तर का पता लेकर उसके पास अलीगढ़ पहुंची और उससे पूछताछ की।

पत्नी हिन्दू थी और शादी के बाद बदला था नाम
जावेद अख़्तर ने पुलिस को बताया कि कुछ बॉक्स दिल्ली के शाहीन बाग इलाके स्थित घर पर रखे थे, जो उसने साज़िद अली अंसारी नाम के एक शख्स को किराए पर दिया है। जिसके बाद पुलिस साजिद की तलाशी में जुट गई और आखिरकार पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही। पकड़े जाने के बाद साजिद ने जो कुछ बताया, वो हैरान करने वाला था।
साजिद ने बताया कि उसकी पत्नी हिन्दू थी। साल 2011 में पढ़ाई के दौरान उसकी राजबाला से मुलाक़ात हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली। उसने शादी के बाद पत्नी का नाम बदलकर जूही रख दिया। साजिद पेशे से बीटेक इंजीनियर है, लेकिन उसके पास कोई कोई नौकरी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications