दिल्ली चुनाव: BJP प्रत्याशी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने छुए AAP कार्यकर्ताओं के पैर, Video में जानिए वजह
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ गई है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग तेज होना आम बात है। अक्सर देखा गया है कि दो राजनीतिक दलों के बीच चुनावी मैदान में सिर्फ तीखे शब्दों के बाण चलाए जाते हैं लेकिन दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे हर कोई हैरान है। बीजेपी उम्मीदवार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बुधवार को 'आप' के कार्यालय में जाकर कार्यकर्ताओं के पैर छुए और उनसे जीत का आशीर्वाद लिया।

तेजिंदर बग्गा ने पोस्ट किया ये वीडियो
मालूम हो कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग की जानी है और 11 फरवरी को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के उम्मीदवार घर-घर जाकर दिल्ली की जनता से वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में हरिनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार तेजिंदर बग्गा ने बुधवार को घर-घर जाकर वोट मांगा। इस दौरान वह हरिनगर के आम आदमी पार्टी के कार्यालय भी पहुंचे।

आप कार्यकर्ताओं के छुए पैर
पहले तो आप कार्यालय में मौजूद सभी कार्यकर्ता उन्हें देखकर चौंक गए फिर बारी-बारी से सबने बग्गा से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। इस मुलाकात का एक वीडियो खुद तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि बीजेपी उम्मीदवार बड़ी ही गर्मजोशी से आप कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। इस दौरान वह आप के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पैर छुते हुए भी दिखाई देते हैं।
आम आदमी पार्टी के हरि नगर चुनाव कार्यालय जा के समर्थन मांगा pic.twitter.com/6XxX5DDihD
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) February 5, 2020
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि बिना इजाजत कैंपेन सॉन्ग जारी करने की वजह से हरिनगर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस भेजा था। चुनाव आयोग ने नोटिस में उनसे पूछा है कि कैंपेन सॉन्ग के लिए जो पैसा खर्च हुआ है, उस बारे में उन्होंने सूचना क्यों नहीं दी। साथ ही उनसे चुनाव आयोग ने कहा है, कि चुनाव में होने वाले खर्चे के तौर पर क्यों नहीं इसे चुनाव आयोग को दर्शाया गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2020: दिल्ली में वोट डालने वालों को FREE हवाई टिकट दे रही है स्पाइसजेट, ऐसे उठाएं लाभ












Click it and Unblock the Notifications