Delhi Assembly Elections 2020: दिल्ली में वोट डालने वालों को FREE हवाई टिकट दे रही है स्पाइसजेट, ऐसे उठाएं लाभ
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राज नीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां लंबे वक्त से दिल्ली की सत्ता से गायब भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाना चाहती है तो वहीं आम आदमी पार्टी अपने फ्री ऑफर के साथ दिल्ली की सत्ता में दोबारा वापसी करना चाहती है। वहीं कांग्रेस महाराष्ट्र और झारखंड में गठबंधन की सरकार के साथ वापसी किए जाने के बाद से उत्साहित हैं और दिल्ली विधानसभा में भी वो उसी उत्साह से चुनाव प्रचार में उतरी है। जहां राजनीतिक दल उत्साहित हैं तो वहीं वोटर्स के लिए तरह तरह के ऑफर भी पेश किए जा रहे हैं।

Spicejet का खास ऑफर
एयरलाइंस कंपनी Spice Jet ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किया है। एयरलाइंस ने ऑफर दिया है, जिसके तहत जो मतदाता दिल्ली से बाहर रहते हैं और दिल्ली आकर चुनाव में वोट डालना चाहते हैं तो उनके लिए एयरलाइंस ने खास ऑफर पेश किया है। स्पाइसजेट ने स्पाइसडेमोक्रेसी की शुरुआत की है। इस ऑफर के तहते लोगों को फ्री टिकट दिए जा रहे हैं। ऑफर का लाभ 30 जनवरी से 8 फरवरी तक उठाया जा सकता है। कंपनी के ऑफर के तहत 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए आ रहे लोगों को फ्री टिकट दिया जाएगा। एयरलाइंस के इस ऑफर का लाभ कुछ लोगों को मिलेगा।

Vote डालने वालों को Free फ्लाइट टिकट
Spicejet के ऑफर के मुताबिक 8 फरवरी को दिल्ली मतदान के लिए आने वाले यात्रियों को बेस किराया नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ कर और अन्य उपकर देने होंगे। आपको ये ऑफर ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर ही मिलेगा। वहीं एयरलाइंस विजेताओं का चुनाव खुद करेगी।

इन लोगों को मिलेगा ऑफर
जो लोग भी इस ऑफर के लिए चुने जाएंगे, उन्हें बेस फेसर भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने साफ किया है कि जो लोग 8 फरवरी को ही दिल्ली के लिए अप-डाउन टिकट बुक करवा रहे हैं, उनके दोनों टिकटों में बेस फेयर नहीं दिया जाएगा। आपको इस ऑफर का लाभ उठाने के 5 फरवरी तक स्पाइसजेट के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं आपको लोगों को सोशल साइट पर वोटिंग करने के लिए प्रेरित करना होगा।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications