मनोज तिवारी बोले- Exit Poll के नतीजे 3 बजे तक के, दिल्ली में BJP बनाएगी सरकार

मनोज तिवारी बोले- Exit Poll के नतीजे 3 बजे तक के, दिल्ली में BJP बनाएगी सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बस कुछ घंटों का इंतजार है। दिल्ली की जनता ने किसे सत्ता पर काबिज किया है, इसे लेकर जल्द ही खुलासा हो जाएगा। 11 फरवरी को मतगणना के साथ ही पता चल जाएगा, दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आम आदमी के पक्ष में हैं।हालांकि जिस तरह से मतदान के बाद आम आदमी पार्टी ईवीएम को लेकरसवाल खड़े कर रही है उस पर बीजेपी नेता ने सवाल उठाया है।

Delhi Assembly elections 2020: BJP denied Exit Poll, Manoj Tiwari said exit poll prediction incomplete, BJP Will form government in delhi

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी ने अभी से ईवीएम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। आप को ईवीएम पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली की जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे 3 बजे तक के लिए है। दिल्ली में सरकार बीजेपी बनाएगी।

मनोज तिवारी ने कहा कि हमें ईवीएम पर भरोसा है और दिल्ली की जनता पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी 48 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44 प्लस सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन ये एग्जिट पोल दोपहर 3 बजे तक के ही हैं, जबकि मतदान शाम साढ़े 7 बजे तक चला था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अभी से ईवीएम का रोना रोना शुरू कर दिया। अगर जीत गई EVM ठीक है और अगर बीजेपी जीत गई तो EVM खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+