दिल्ली चुनाव में सटीक निकले एग्जिट पोल तो स्टूडियो में ही जमकर नाचे एक्सिस माई इंडिया के प्रदीप गुप्ता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली हैं। आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को सात सीटों पर जीत मिली है। आठ फरवरी को मतदान के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए थे। इसमें सभी ने आप की जीत की बात कही थी। अब नतीजे सामने आए हैं तो सामने आया है कि इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया का पोल सबसे सटीक रहा। इससे खुश एक्सिस माई इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने जमकर डांस किया।

इंडिया टुडे के पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने प्रदीप गुप्ता को स्टूडियो में बुलाया और उन्हें सटीक एग्जिट पोल पर बधाई दी। इसके बाद उनसे डांस करने को कहा तो 'बादशाह-ओ-बादशाह' पर प्रदीप ने जमकर डांस किया। इस दौरान राजदीप भी उनके साथ डांस करते दिखे।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। आप को 70 में से 62 सीटों पर स्पष्ट बढ़त हासिल है। वहीं भाजपा महज सात सीटों पर सिमटी है। एग्जिट पोल की बात करें तो इंडिया टुडे माई एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में आप को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया था। सर्वे में भाजपा को 2-11 सीटें मिलने की बात कही गई थी। कांग्रेस को कोई सीट ना मिलने की बात इस एग्जिट पोल में कही गई थी। ऐसे में उनका एग्जिट पोल एकदम सही साबित हुआ है।
इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, हरियाणा विधानसभा चुनाव और उससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इंडिया टुडे माई एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़े नतीजों के काफी करीब रहे थे।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज मतगणना हुई है। आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीटों पर स्पष्ट बढ़त बना चुकी है। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications