Delhi election results: कांग्रेस नेता ने जय बजरंग बली लिखकर दी केजरीवाल को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। निरुपम ने ट्वीट कर लिखा, अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को दिल्ली की भारी जीत के लिए बधाई। जय बजरंग बली। निरुपम ने केजरीवाल को बधाई दी है, हालांकि उनकी पार्टी कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी करीब 50 सीटों पर स्पष्ट बढ़त बना चुकी है।

अब तक आए रुझानों में आप को 55 और भाजपा को 15 सीटें मिल रही हैं। आप लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि भाजपा ने जबरदस्त वापसी की है। भाजपा ने 2015 में कुल तीन सीटें जीती थीं लेकिन इस बार पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है। कई ऐसी सीटों पर भी भाजपा ने बढ़त बना ली है, जिन पर आप का तगड़ा प्रभाव माना जाता है।
दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आ रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी।












Click it and Unblock the Notifications