नतीजों से पहले ही AAP दफ्तर के बाहर लगा नया पोस्टर, 'दिल्ली में तो केजरीवाल'

नतीजों से पहले ही AAP दफ्तर के बाहर लगा नया पोस्टर, 'दिल्ली में तो केजरीवाल'

नई दिल्ली। Delhi Election Result 2020 के नतीजे सामने आ रहे हैं। अब तक के रूझान आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा करते हैं। जीत को लेकर उत्साहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनावी नतीजों से पहले ही आप दफ्तर के बाहर नया पोस्टर लगाकर ' दिल्ली में केजरीवाल' का ऐलान कर दिया। आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर नया पोस्टर सुबह ही लग गया। इस पोस्टर में लिखा है, ''अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल''।

 Delhi election results: Delhi Mein Kejriwal Posters Outside AAP Office Ahead Of elections Results

पोस्टर से साफ जाहिर है कि आप कार्यकर्ता और पार्टी जीत को लेकर निश्चित हैं। पार्टी ने भारी बहुमत के साथ जीत की उम्मीद लगा रखी है। एग्जिट पोल्स के अनुमान के बाद से ही आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जीत की खुशी मनाने में जुट गए हैं।

जहां आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर नया पोस्टर लगाकर जीत को जाहिर किया गया तो वहीं बीजेपी दफ्तर के बाहर भी एक पोस्टर लगा है। पोस्टर को देखने से लगता है कि पार्टी ने हार को स्वीकार कर लिया। अमित शाह की तस्वीर के साथ लगे इस पोस्टर में कार्यकर्ताओं को हार को स्वीकार करने का संदेश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+