Delhi election results: केजरीवाल को हराने की अपील करने वाले कुमार विश्वास आप की जीत पर क्या बोले

Delhi election results: आप की जीत पर क्या बोले कुमार विश्वास, आप की जीत पर क्या बोले

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। आधिकारिक आंकड़े अभी नहीं आए हैं लेकिन पार्टी ने 50 से ज्यादा सीटों पर स्पष्ट बढ़त बना ली है। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक रहे कवि कुमार विश्वास अरविंद केजरीवाल पर बेहद हमलावर रहे थे। लगातार उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट किए। ऐसे में आज भी उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है लेकिन वो चुनाव नतीजों पर कुछ नहीं बोले हैं।

 जन्मदिन विश करने वालों को दे रहे ट्विटर पर जवाब

जन्मदिन विश करने वालों को दे रहे ट्विटर पर जवाब

कुमार विश्वास आज सुबह से ही ट्विटर पर खासे सक्रिय हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है। ट्विटर पर हजारों लोगों ने उनको मुबारकबाद दी, वो आज सुबह से बधाई देने वाले लोगों को धन्यवाद कह रहे हैं। सबको अलग-अलग रिप्लाई कर रहे हैं। वहीं चुनाव नतीजों पर वो चुप्पी साधे है।

2015 में थे अहम चेहरा, इस बार की थी आप को हराने की अपील

2015 में थे अहम चेहरा, इस बार की थी आप को हराने की अपील

2015 में जब आम आदमी पार्टी जीती थी तो कुमार विश्वास ने जीत के बाद भाषण दिया था। इस दौरान वो अरविंद केजरीवाल के एकदम साथ खड़े दिखे थे। बाद में उनके रिश्ते केजरीवाल से खराब हो गए। इस चुनाव में वो केजरीवाल के लिए बौना औैर कई इस तरह के शब्द भी इस्तेमाल करते रहे। उन्होंने आठ फरवरी को आम आदमी पार्टी को हराने की अपील भी दिल्ली के लोगों से की थी।

आप को भारी बहुमत

आप को भारी बहुमत

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी करीब 50 सीटों पर स्पष्ट बढ़त बना चुकी है।

अब तक आए रुझानों में आप को 55 और भाजपा को 15 सीटें मिल रही हैं। आप लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि भाजपा ने जबरदस्त वापसी की है। भाजपा ने 2015 में कुल तीन सीटें जीती थीं लेकिन इस बार पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है।

दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आ रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+