दिल्ली चुनाव नतीजे: 12 बजे तक का Election Result, AAP के ये नेता चल रहे हैं पीछे

नई दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे और वोटों की गिनती जारी है। जिसमें आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पहले से अधिक सीटों पर दिखाई दे रही है। आम आदमी आदमी पार्टी को अभी तक के रुझानों के अनुसार बहुमत मिलता दिख रहा है। दोपहर 12.00 बजे तक के रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 55 सीटों पर सबसे आगे है। भाजपा अभी 15 सीटों पर आ गई है। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं दिख रही है।

केजरीवाल की वापसी तय लग रही है

केजरीवाल की वापसी तय लग रही है

अब तक के आंकड़ों पर गौर करें दिल्ली की आवाम के फैसले से साफ है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार की वापसी तय है। बावजूद इसके पार्टी को करारा झटका लगता दिख रहा है। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर, जहां दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पीछे चल रहे हैं।

कैलाश गहलोत भी पीछे

कैलाश गहलोत भी पीछे

वहीं केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री कैलाश गहलोत भी पश्चिमी दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। AAP नेता सतेंदर जैन भी दिल्ली की शकूरबस्ती विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के मुकाबले करीब 100 वोट से पीछे चल रहे हैं।

62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया

62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह से मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां करीब 21 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 62.59 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। हालांकि 2015 में 67.5 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। बता दें इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+