Delhi election: हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान बताने वाले भाजपा के कपिल मिश्रा हारे

कपिल मिश्रा ने बयान दिया था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। जानिए क्या है उनकी सीट का हाल?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। हालांकि अभी बेहद शुरुआती रुझान हैं, जिन्हें लेकर पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। 8 फरवरी को हुए मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी दावा कर रही है कि ये एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और दिल्ली में इस बार उनकी सरकार बनेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता और मॉडल टाउन से पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने बयान दिया था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। जानिए क्या है उनकी सीट का हाल?

कपिल मिश्रा आगे या पीछे?

कपिल मिश्रा आगे या पीछे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में मॉडल टाउन से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा 11237 वोटों से हार गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक कपिल मिश्रा को 41357 और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी को 52594 वोट मिले हैं।। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। कपिल मिश्रा के इस ट्वीट पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने 48 घंटे के लिए उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगी दी थी।

एग्जिट पोल में BJP को झटका

एग्जिट पोल में BJP को झटका

गौरतलब है कि मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल का जादू चलता हुआ नजर आ रहा है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को दिल्ली में 5 से 19 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को महज 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह बाकी एग्जिट पोल ने भी अरविंद केजरीवाल के पक्ष में ही दिल्ली की जनता का रुझान बताया।

क्या शाहीन बाग के मुद्दे का पड़ेगा असर

क्या शाहीन बाग के मुद्दे का पड़ेगा असर

दिल्ली चुनाव में इस बार शाहीन बाग का मुद्दा भी गरमाया हुआ था। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में लोग पिछले करीब 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने विवादित बयान भी दिए थे, जिन्हें लेकर चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं के प्रचार करने पर बैन लगाया था। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 2015 में महज तीन सीटें ही मिल पाईं थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+