Delhi election results 2020: 51 करोड़ की संपत्ति वाली AAP की राजकुमारी ढिल्‍लन का क्या हुआ?

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनावों के नतीजों के रूझान आने शुरू हो गए हैं और रूझानों में आम आदमी पार्टी (आप) आसानी से बहुमत हासिल कर फिर से सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। रूझानों में आम आदमी पार्टी (आप) आसानी से बहुमत हासिल कर फिर से सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। चुनावों में जिन सीटों पर सबसे ज्‍यादा नजर थी, उसमें से हरि नगर की भी शामिल थी। इस सीट पर बीजेपी के तजिंदर पाल बग्‍गा का मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवारों से है। तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा फिलहाल अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। इसी सीट पर उन्‍हें वेटरन लीडर आप पार्टी की राजकुमारी ढिल्‍लन से टक्‍कर मिल रही है।

बग्‍गा को टक्‍कर देतीं ढिल्‍लन

बग्‍गा को टक्‍कर देतीं ढिल्‍लन

हरि नगर सीट पर आप पार्टी की राज कुमारी ढिल्‍लन 5741 वोटों से आगे चल रही हैं। वह बग्‍गा को कड़ी टक्‍कर दे रही हैं जो 5079 वोटों के आंकड़ें तक पहुंचे हैं। दोनों में करीब 800 से ज्‍यादा वोटों का अंतर है। राजकुमारी ढिल्‍लन को लोग प्रिंसेज ढिल्‍लन के नाम से भी जानते हैं। हरि नगर सीट पर सरल 1993 के बाद इस बार के चुनावों में किसी पार्टी की तरफ से महिला नेता को टिकट दिया गया है। ढिल्‍लन पहले कांग्रेस की नेता थीं और जब उन्‍हें टिकट दिया गया तो आप पार्टी के विधायक रहे जगदीश सिंह ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था।

सामाजिक कार्यकर्ता हैं ढिल्‍लन

सामाजिक कार्यकर्ता हैं ढिल्‍लन

57 साल की ढिल्‍लन एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और जब उन्‍हें जगदीश के इस्‍तीफे का पता लगा तो उन्‍होंने कहा था कि वह पार्टी में वापस आ जाएंगे। ढिल्‍लन हरि नगर की वॉर्ड काउंसिलर रह चुकी हैं। उन्‍होंने चुनाव आयोग के पास जो हलफनामा दिया था उसमें अपनी संपत्ति 51 करोड़ की बताई थी। ढिल्‍लन से पहले पार्टी की आरके पुरम से प्रमिला टोकस सबसे अमीर उम्‍मीदवार हैं।

करोड़ों रुपए की मालकिन

करोड़ों रुपए की मालकिन

ढिल्‍लन ने जानकारी दी है कि उनके पास 1.12 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। जबकि उनके पति के पास 25.67 करोड़ रुपए हैं और दोनों के पास करीब 33 लाख रुपए की कीमत वाला सोना है। राजकुमारी ढिल्‍लन की अचल संपत्ति करीब 4.8 करोड़ रुपए की है। जबकि उनके पति के पास 16.48 करोड़ रुपस हैं। उनके पति पर टैक्‍स देनदारी 52 लाख रुपए से ज्‍यादा है।

वोटर्स के बीच ढिल्‍लन की लोकप्रियता

वोटर्स के बीच ढिल्‍लन की लोकप्रियता

आपको बता दें कि साल 1993 से 2013 तक हरि नगर बीजेपी का गढ़ रहा है। कांग्रेस ने यहां 1993 से एक बार भी चुनाव नहीं जीता है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी, जगदीश सिंह के काम न करने से नाराज थी। इस बार पार्टी ने इस वजह से ही उनका टिकट काटने का फैसला किया था। ढिल्‍लन हरि नगर के वोटर्स के बीच खासी लोकप्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+