PM मोदी ने जिन रविंद्र नेगी के 3 बार छुए थे पैर,मार लिया मैदान,देवभूमि से खास कनेक्शन

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आ रहे दिल्ली की वीआईपी विधानसभा सीट पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी ने जीत हासिल की है। रवि ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को 28 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है।

रवि नेगी उत्तराखंड के रहने वाले हैं। रविंद्र सिंह नेगी पहले भी चर्चा में बने रहे हैं। पिछले चुनाव में उनकी टक्कर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसौदिया से थी,जिनसे वे चुनाव हार गए थे। लेकिन इस बार रविेंद्र ने चुनाव जीतकर बड़ा संदेश दिया है।

Delhi Election Result 2025 PM Modi had touched feet Ravindra Negi thrice connection uttarakhand

रविंद्र इस बार एक खास वजह से भी चर्चा में रहे। पीएम मोदी जब चुनावी मंच पर आए थे तो पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के तीन बार पैर छुते हुए नजर आए। बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए, वैसे ही पीएम मोदी भी रविंद्र नेगी का हाथ पकड़ते हैं और अचानक से उनके पैरों को एक के बाद एक तीन दफा छूने लगते हैं।

इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो से कुछ दिन पहले ही मोदी ने उत्तराखंड को अपना दूसरा घर बताया था। रविंद्र सिंह नेगी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के रहने वाले हैं। लंबे समय से रविंद्र सिंह नेगी और उनका परिवार दिल्ली में ही रहता है। लेकिन उनका पुश्तैनी घर और परिवार के कुछ लोग आज भी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के नजदीक ही रहते हैं। माना गया कि रविंद्र नेगी के शिव धाम के होने की वजह से मोदी ने उनका सम्मान किया।

2020 के चुनाव में मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर देने वाले रविंद्र सिंह नेगी को बीजेपी ने इस बार भी पटपड़गंज सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। रविंद्र सिंह नेगी ने पटपड़गंज से कोचिंग सेंटर चलाने वाले अवध ओझा को हराया है। रविंद्र नेगी अभी विनोद नगर से पार्षद भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+