Delhi Election 2020: कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय, आज जारी होगी लिस्ट

Delhi Election 2020: कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय, आज जारी होगी लिस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस चुनाव समिती की बैठक में सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।

 Delhi Election 2020:Congress candidates for Delhi polls to be announced today

पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई और मुहर लगाई गई। इस बैठक में वीरप्पा मोइली, एके एंटनी, पीसी चाको समेत कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद थे।

कांग्रेस शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी। कांग्रेस दिल्ली इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा कि पार्टी की ओर से ज्यादातर सीटों पर चर्चा की है और सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। सुभाष चोपड़ा कांग्रेस के लिए चुनावों का प्रबंधन देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+