दिल्ली में ठंड का कहर, टूटा 118 सालों का रिकॉर्ड, पारा 2.4 डिग्री तक लुढ़का

नई दिल्ली। इस वक्त पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर और कोहरे की मार झेल रहे राजधानी समेत उत्तर भारत में पारा लुढ़कता जा रहा है। दिल्ली में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 118 साल में दूसरी बार दिसबंर में दिल्ली में इस कदर ठंड पड़ रही है।

Recommended Video

    Delhi में साल का सबसे Coldest day, 118 years का record तोड़ 2.4 डिग्री पहुंचा पारा | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में तापमान गिरकर 2.4 तक पहुंचा

    दिल्ली में तापमान गिरकर 2.4 तक पहुंचा

    इसके पहले, दिल्ली में 1997 में इस कदर ठंड पड़ी थी। दिल्ली में बीती रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, शनिवार की सुबह 6.10 बजे न्यूनतम तापमान 2.4 दर्ज किया गया। दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम में भी सर्दी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में लोगों को शीतलहर और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

    आने वाले दिनों में भी बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर, 1 और 2 जनवरी को पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बरसात भी हो सकती है, जिससे तापमान में जोरदार गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 1997 के बाद दिल्ली में दिसंबर के महीने में लंबी अवधि वाले ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं। शनिवार को घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम है।

    पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में

    पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में

    कोहरे का बुरा असर हवाई और ट्रेन यातायात पर भी पड़ा है, ठंड के कारण कई उड़ानें अपने निर्धारित वक्त से बहुत देरी से उड़ रही हैं तो बहुत सारे विमानों को डायवर्ट किया गया है, पारा गिरने के कारण ठंड भी काफी बढ़ चुकी है, कल राजधानी का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+