गार्गी कॉलेज मामला: गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था, सभी को आज (गुरुवार) अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

6 फरवरी को गार्गी कॉलेज में ऐनुअल फेस्ट के दौरान बाहरी लोगं ने घुसकर छात्राओं के साथ बदतमीजी की थी। छात्राओं के इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने और भारी विरोध प्रदर्शन करने के बाद 9 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया। हौजखास थाने में आईपीसी के सेक्शन 452, 354, 509 और 34 के तहत केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामला की जांच शुरू की और बुधवार को 10 गिरफ्तारियां की।
गिरफ्तारियों पर डीसीपी ठाकुर ने बुधवार को बताया, इस मामले में पुलिस की 11 टीमें जांच कर रही हैं। जो भी टेक्निकल डीटेल्स उपलब्ध हैं, उन्हें देखा जा रहा है। पुलिस की टीम संदिग्धों की पहचान के लिए एनसीआर के अलग-अलग शहरों में जा रही हैं। जांच टीम ने गार्गी कॉलेज प्रशासन से भी बातचीत की है। इस सबके आधार पर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। ये एनसीआर की सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के छात्र हैं। सीसीटीवी से पता चलता है कि ये सभी कॉलेज में जबरदस्ती घुसे और कॉलेज के गेट को तोड़ डाला।












Click it and Unblock the Notifications