भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को जल्‍द दी जाएं मेडिकल सुविधाएं, दिल्‍ली की कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन को दिया निर्देश

नई दिल्‍ली। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को फौरन चिकित्‍सा उपचार देने के लिए दिल्‍ली की एक अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है। बता दें कि चंद्रशेखर के वकील ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने मुव्‍वकिल को जल्‍द मेडिकल सुविधाएं देने की मांग की थी। आजाद ने याचिका में कहा था कि उन्हें एक बीमारी है, जो खून से संबंधित है और हेमाटोलॉजी विभाग से नियमित ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद इस समय 18 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने उन्हें सीएए के खिलाफ जामिया मस्जिद के पास प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया था।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को जल्‍द दी जाएं मेडिकल सुविधाएं, दिल्‍ली की कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन को दिया निर्देश

याचिका में कहा गया है कि आजाद पॉलीसिथेमिया से पीड़ित हैं। इस बीमारी में खून गाढ़ा हो जाता है। इसके लिए उनका इलाज एम्स के डॉक्टर से जारी रखने की जरूरत है। याचिका में बताया गया है कि ब्लड की दिन-प्रतिदिन जांच कराए जाने की आवश्यकता है। अगर यह नहीं होता है तो यह अभियुक्त के लिए कार्डियक अटैक का कारण बन सकता है। गौरतलब है कि पॉलीसिथिमिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खून गाढ़ा हो जाता है। इस बीमारी में रक्त कोशिकाओं में असामान्य बढ़ोतरी होती है। पॉलीसिथिमिया वेरा में स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि का खतरा बढ़ जाता है।

जेल जाने के बाद पहले दिन से ही स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं गिना रहे हैं चंद्रशेखर

जेल जाने के बाद से पहले दिन से ही चंद्रशेखर आजाद स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं गिना रहे हैं। सबसे पहले चंद्रशेखर ने बैक पैन की शिकायत की। जिसका इलाज तिहाड़ जेल की डिस्पेंसरी में ही हुआ। उसके बाद उनके उन्होंने इचिंग की शिकायत की और साथ ही दोनों हाथों में दर्द की शिकायत की। इसका भी इलाज किया गया।

4 जनवरी को उन्होंने दोनों आंखों में जलन और सिर दर्द की शिकायत की जिसका इलाज कराया गया। तमाम टेस्ट हुए और ईसीजी हुए। जो नॉर्मल थे। डीडीयू अस्पताल भी ले जाया गया। डीडीयू अस्पताल के ओपीडी ने दवाइयां दीं। 6 जनवरी को डीडीयू में चेकअप भी हुआ था और सब कुछ नार्मल पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+