भाजपा के बाद अब कांग्रेस को भी मिलेगा नया हेडक्वॉर्टर

नई दिल्लीः इस सप्ताह पीएम मोदी ने भाजपा के नए हेडक्वॉर्टर का उद्घाटन किया, वहीं अब कांग्रेस हेडक्वॉर्टर का भी पता बदलने वाला है। कांग्रेस का नया हेडक्वॉर्टर आईटीओ के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर होगा। कांग्रेस के इस नए ऑफिस का नाम इंदिरा भवन और पता 9, कोटला रोड होगा। कहा जा रहा है कि ये हेडक्वॉर्टर अक्टूबर या नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा, इसके लिए काफी तेजी से काम चल रहा है।

delhi congress will get new headquarter by nov

इस हेडक्वॉर्टर की खास बात है कि इसे भी भाजपा हेडक्वॉर्टर बनाने वाला ठेकेदार ही बना रहा है। कांग्रेस द्वारा हेडक्वॉर्टर बनाने की मुख्य वजह बताई जा रही है कि सरकार की ओर से कांग्रेस को अक्टूबर 2018 तक मौजूदा इमारत को खाली करने का समय दिया गया है।

यही कारण है कांग्रेस ने कंपनी को अक्टूबर महीने तक की डेडलाइन दी है।

फिलहाल कांग्रेस का हेडक्वॉर्टर का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है, अभी उसमें फिनिशिंग का काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि इसमें छह महीने का समय लग सकता है। 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर इसका शुभांरभ किया जा सकता है।

ये इमारत छह मंजिलें होंगी, जिसमें कांग्रेस के अलावा उसके दूसरी फ्रंटल संगठनों के ऑफिसों को भी जगह मिलेगी। इसमें सेवादल, यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई शामिल होगा। कहा जा रहा है कि भाजपा के नए ऑफिस बनने के बाद कांग्रेस को भी लगता था उसका भी नया ऑफिस होना चाहिए।

बता दें, भारतीय जनता पार्टी का नया ऑफिस इसे सप्ताह बनकर तैयार हुआ है। अब भाजपा का नया पता 6, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग (नई दिल्ली) होगा। पार्टी ने 34 साल बाद अपना ऑफिस बदला है। इसे बनने में करीब डेढ़ साल का समय लगा है।

यह भी पढ़ें- हां मैंने अमानतुल्लाह खान और जरवाल को चीफ सेक्रेटरी से बदसलूकी करते देखा: केजरीवाल के सलाहकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+