हां मैंने अमानतुल्लाह खान और जरवाल को चीफ सेक्रेटरी से बदसलूकी करते देखा: केजरीवाल के सलाहकार

नई दिल्ली। चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश के साथ मारपीट केस के बाद अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहाकार वीके जैन ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उन्होंने चीफ सेक्रेटरी के साथ हाथापाई करते हुए आप के एमएलए अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को देखा था। वहीं, इस मामले के बाद अब आम आदमी पार्टी भी खुलकर सामने आ रही है, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सलाहकार वीके जैन पर दबाव डालकर बयान बदलवा दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आप के विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार कर चुकी है।

'मैंने AAP विधायकों को चीफ सेक्रेटरी से हाथापाई करते देखा'

आम आदमी पार्टी का आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि चीफ सेक्रेटरी बीजेपी के कहने पर इस प्रकार के झूठे आरोप लगा रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि केजरीवाल के सलाहकार जैन ने ही उन्हें फोन कर मुख्यमंत्री के घर मीटिंग के लिए बुलाया था। जिसके बाद उनके साथ बदसलूकी की गई।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जैन के बयान को अदालत में पेश किया, जिसमें कहा गया था कि जैन बैठक के दौरान शौचालय में गए थे और जब वह बाहर आए, तो उन्होंने दो आम आदमी विधायकों को मुख्य सचिव पर "शारीरिक रूप से हमला" करते हुए देखा। बयान के मुताबिक, जैन ने यह भी देखा कि मुख्य सचिव के चश्मा जमीन पर गिर गया है और चीफ सेक्रेटरी को उन्हें उठाकर कमरे से बाहर निकल दिया। पुलिस ने जैन के बयान को जज के सामने पेश कर दिए हैं। बता दें कि पुलिस ने जैन से सबसे पहले बुधवार को मुलाकात की थी, लेकिन गुरुवार को कोर्ट में सबूत पेश करने से पहले भी पुलिस ने जैन से पूछताछ कर स्टेमेंट रिकॉर्ड किया।

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की सरकार की छवि धूमिल करने और उसे गिराने की साजिश रची जा रही है। आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष और संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास की सीसीटीवी के जांच की मांग की है। चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह खान को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+