दिल्ली कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, रेस में सबसे आगे ये दिग्गज नेता
नई दिल्ली। क्या आने वाले समय दिल्ली कांग्रेस में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि कुछ समय पहले ही दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन के अपना पद छोड़ने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि जल्दी ही पार्टी ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। इस सबके बावजूद अजय माकन स्वास्थ्य कारणों की वजह से अभी भी पूरी तरह से पार्टी संगठन का काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में ये माना जा रहा है कि अजय माकन जल्द ही अपना पद छोड़ेंगे और उनकी जगह किसी और नेता को इसकी जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस में जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

क्या शीला दीक्षित बनेंगी दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष
पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शीला दीक्षित के नाम पर चर्चा की अहम वजह उनका कद और अनुभव माना जा रहा है। दरअसल शीला दीक्षित के पास दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ-साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अच्छा अनुभव है। इसके अलावा शीला दीक्षित को दिल्ली की कमान दी जाती है तो पार्टी में एकजुटता की संभावना बढ़ सकती है, वहीं अगर किसी नए नाम पर मुहर लगाई गई तो इससे पार्टी में अंतरकलह बढ़ सकती है। ऐसे में पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष के तौर उनसे अच्छा विकल्प कोई और नजर नहीं आ रहा है।

इसलिए शीला दीक्षित हैं अध्यक्ष पद की रेस में फ्रंटरनर
दूसरी ओर 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस राजधानी दिल्ली में अपनी तैयारी को किसी भी तरह से कमजोर नहीं रखना चाहेगी। यही वजह है कि पार्टी दिल्ली अपनी वरिष्ठ नेता पर दांव लगा सकता है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर चर्चाएं तब शुरू हुईं जब अजय माकन ने हाल ही में सोमवार को दिल्ली के पार्टी प्रभारी पीसी चाको से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी अध्यक्ष जिम्मेदारी आगे जारी नहीं रखने की बात कही।

2019 को लेकर कांग्रेस आलाकमान बना रहा नई रणनीति
हालांकि पीसी चाको ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा जा रहा है कि अजय माकन ने अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही है, उन्होंने ये जरूर कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है ऐसे में पार्टी को उनकी जगह जल्द ही एक वैकल्पिक फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अभी चुनाव प्रचार को लेकर दिल्ली से बाहर हैं, उनके वापस लौटते ही उनसे मुलाकात करके इस पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि अजय माकन अभी दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष बने हुए हैं।

शीला दीक्षित समेत चार नेताओं के नाम पर चर्चा
फिलहाल लोकसभा चुनाव को लेकर अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में पार्टी आलाकमान में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा का दौर जारी है। जिन नामों पर चर्चा हो रही है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे हैं। उनके अलावा पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री और पूर्व विधायक देवेंद्र यादव का नाम चर्चा में हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications