दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम केजरीवाल से मजदूरों के लिए 300 बसें चलाने की अनुमति मांगी
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक खत लिखा है। जिसमें उन्होंने मजदूरों के लिए 300 बसों को चलाने की अनुमति देने को कहा है। उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया। जिसमें लिखा है, 'श्रीमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली कांग्रेस प्रवासी मजदूरों के लिए 300 बसें दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों से चलाना चाहती है जिनका खर्च दिल्ली कांग्रेस वहन करेगी। नियमों का पालन करते हुए और सभी कानूनी प्रक्रियाओं के तहत आप हमें 300 बसें चलाने की अनुमती दें।'

उन्होंने अपने इस खत में लिखा है कि 'हजारों की संख्या में मजदूर दिल्ली से अपने-अपने प्रदेशों की ओर जा रहे हैं। मुझे दुख है कि ये लोग पैदल ही जा रहे हैं और कई की दुर्घटनाओं में मौत भी हो गई है। मई महीने में दिल्ली कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रूम में जिन मजदूरों ने अपने आपको पंजीकरण कराया था, उसकी सूची पत्र सहित मैंने आपको और दिल्ली सरकार के नोडल अफसर को भेजी हुई है। जिनकी संख्या 89,835 है। लेकिन आपकी ओर से उन्हें भिजवाने के संबंध में मुझे कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ।'
पत्र में आगे लिखा है, 'इन बेसहारा प्रवासी मजदूरों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब 300 बसें दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों से चलाना चाहती है, जिनका खर्चा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी वहन करेगी। महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए हमें 300 बसों को चलाने की अनुमति दें। राष्ट्रनिर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के निर्देश पर इनकी मदद करने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिबद्ध है।'
बता दें लॉकडाउन के कारण अलग-अलग शहरों में फंसे अधिकतर मजदूर अपने घरों की ओर पैदल ही जा रहे हैं। इनमें से कई की विभिन्न सड़क हादसों में मौत भी हो गई है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications