Delhi CM Rekha Gupta Oath: प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह, रविंद्र इंद्रराज ने ली कैबिनेट मंत्री पद

Delhi CM Rekha Gupta Oath LIVE Updates: शालीमार से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं। गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता ने बतौर नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई ​केंद्रीय नेता व दिग्गज मौजूद रहे।

Delhi CM Rekha Gupta Oath

शपथ ग्रहण के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Feb 20, 2025, 12:50 PM IST

प्रवेश साहिब सिंह ने मंत्री के रूप में शपथ ली

प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।
Feb 20, 2025, 12:49 PM IST

कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा के कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
Feb 20, 2025, 12:49 PM IST

रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
Feb 20, 2025, 12:48 PM IST

भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।
Feb 20, 2025, 12:32 PM IST

प्रवेश वर्मा ने ली शपथ

नई दिल्ली सीट से बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
Feb 20, 2025, 12:30 PM IST

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण ली

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण ले ली। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई।
Feb 20, 2025, 12:27 PM IST

रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Feb 20, 2025, 12:18 PM IST

Delhi CM Rekha Gupta Oath LIVE: पीएम मोदी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं।
Feb 20, 2025, 12:15 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी।
Feb 20, 2025, 12:11 PM IST

दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले- संदीप दीक्षित

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा शर्मा पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "उनको और उनकी कैबिनेट को बहुत शुभकामनाएं। आशा करते हैं ये लोग अच्छा काम करेंगे। दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले। रेखा गुप्ता जिस तरह से चुनी गई, उससे एक चीज स्पष्ट हो जाती है कि एक विचारधारा के लोगों को ज्यादातर अब भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही है।
Feb 20, 2025, 12:10 PM IST

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "बहुत खुशी और हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं। हर महिला बहुत खुश है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का प्रशासन बहुत अच्छे से चलेगा।
Feb 20, 2025, 12:08 PM IST

रामलीला मैदान पहुंचे राजनाथ सिंह और अमित शाह

रामलीला मैदान पहुंचे राजनाथ सिंह और अमित शाह।
Feb 20, 2025, 12:07 PM IST

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं रेखा गुप्ता और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व और नीतियों को जनादेश दिया है। लंबे समय से एक सरकार लोगों को लालच देकर और झूठ बोलकर सत्ता में विराजमान थीलोगों ने उसे सत्ता से बाहर करने का काम किया है।"
Feb 20, 2025, 12:07 PM IST

एकनाथ शिंदे और अजीत पवार समेत कई दिग्गज पहुंचे

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मंच पर पहुंचे।
Feb 20, 2025, 11:56 AM IST

रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता

रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता, कुछ देर में लेंगी सीएम पद की शपथ
Feb 20, 2025, 11:12 AM IST

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "पीएम मोदी ने भाजपा नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुनकर पूरी दुनिया को एक संदेश दिया है, और वह हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करते हैं। आज जश्न का दिन है।मैं सभी को बधाई देता हूं और दुनिया दिल्ली के विकास को देखेगी।"
Feb 20, 2025, 11:11 AM IST

Rekha Gupta Oath Ceremony: रेखा गुप्ता लेंगी दिल्ली CM की शपथ

Rekha Gupta Oath Ceremony: रेखा गुप्ता लेंगी दिल्ली CM की शपथ, जानें कौन-कौन पहुंच रहा? PM मोदी भी होंगे?
Feb 20, 2025, 10:28 AM IST

दिल्ली में 8 मार्च से महिलाओं को मिलेंगे मासिक 2500 रुपये

दिल्ली में 8 मार्च से महिलाओं को मिलेंगे मासिक 2500 रुपये, शप​थ ग्रहण से पहले सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान
Feb 20, 2025, 10:22 AM IST

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह भी आज दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ लेंगे

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह भी आज दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने, "मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मुझे कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करने और दिल्ली के विकास के लिए काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी ने 12 साल बाद (सिख समुदाय के) अधिकार लौटाए हैं, क्योंकि पिछली सरकार ने सिख कैबिनेट मंत्री का पद समाप्त कर दिया था और सिख समुदाय के साथ अन्याय किया था। हमारी प्राथमिकता दिल्ली, यमुना नदी को साफ करना है।"
Feb 20, 2025, 10:20 AM IST

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "यह स्वागत योग्य कदम है। प्रधानमंत्री 26 मई 2014 से ही महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।"
Feb 20, 2025, 10:19 AM IST

अपने आवास से निकली रेखा गुप्ता

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास से निकलते समय विजय चिन्ह दिखाती हुई तथा लोगों का अभिवादन स्वीकार करती हुई।
Feb 20, 2025, 9:57 AM IST

सीएम चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता की आई पहली प्रतिक्रिया

'पिछली सरकार को देना होगा एक-एक रुपए का हिसाब', सीएम चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता की आई पहली प्रतिक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+