'पिछली सरकार को देना होगा एक-एक रुपए का हिसाब', सीएम चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता की आई पहली प्रतिक्रिया
Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं सीएम के तौर पर आज यानी 20 फरवरी को शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण रामलीला मैदान में आयोजित होगा। शपथ लेने से ठीक पहले रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और शीष नेतृत्व का धन्यवाद किया। साथ ही, कहा 'पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।'
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया। मैं अपनी पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी को निभाऊंगी।

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी..हमने जनता से जो-जो वादे किए हैं उसे पूरा किया जाएगा।
इतना ही नहीं, रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है। साथ ही, उन्होंने कहा कि एक चमत्कार है। बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है। आज यदि रेखा प्रदेश की मुख्यमंत्री बन कर काम कर सकती है तो मुझे लगता है हर बहन के लिए रास्ते हैं।
हमने दिल्ली से जो वादे किए हैं उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी... जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा। बता दें कि रेखा गुप्ता और उनके नए कैबिनेट मंत्री आज रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण से ठीक पहले रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवान तैनात हैं।
ये भी पढ़ें: Rekha Gupta: दिल्ली की चौथी मुख्यमंत्री महिला बनेंगी रेखा गुप्ता, जानिए इनसे पहले कौन-कौन महिला बनीं सीएम












Click it and Unblock the Notifications