तो क्या आज केजरीवाल दे देंगे इस्तीफा?

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, "भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए मैं मुख्यमंत्री का पद सौ बार छोड़ने के लिए तैयार हूं।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह स्वराज के लिए और शासन की बागडोर सीधे जनता के हाथों में देने के लिए हजार बार मुख्यमंत्री की कुर्सी कुर्बान करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा है, "यह हमारी आजादी की दूसरी लड़ाई है।"
केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि इन दोनों विधेयकों के पारित होने में अगर कांग्रेस ने समर्थन नहीं दिया, तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। केजरीवाल ने कहा कि ये दोनों विधेयक 13 फरवरी को सदन में पेश किए जाएंगे और सरकार जन लोकपाल विधेयक 16 फरवरी को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पारित कराना चाहती है।
खैर कांग्रेस, जंग और केजरीवाल के बीच में जनलोकपाल बिल बुरी तरह से फंसा हुआ है, देखते हैं आज की शाम केजरीवाल और दिल्ली के लोगों के लिए क्या पैगाम लेकर आती है?
इस बारे में आपकी राय क्या है, अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।












Click it and Unblock the Notifications