'पत्नी के इस दर्द के लिए...', सुनिता केजरीवाल के वीडियो को देख, BJP ने अब दिल्ली CM के लिए कही ये बात

Arvind Kejriwal News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के "दर्द" के लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा ने ये प्रतिक्रिया सुनीता केजरीवाल के आए वीडियो मैसेज पर दिया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। सीएम केजरीवाल 28 मार्च की दोपहर 2 बजे तक ईडी की हिरासत में हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सीएम केजरीवाल की तत्काल सुनवाई वाली याचिका खारिज कर दी है।

Arvind Kejriwal News

सुनिता केजरीवाल के वीडियो पर क्या बोली भाजपा?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सुनीता केजरीवाल को इतने दर्द से बोलने के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल इतने दर्द से बोलने के लिए जिम्मेदार हैं। बेहतर होता कि जिस दिन अरविंद केजरीवाल सरकारी सुविधाएं, घर, कार और सुरक्षा ले रहे थे, उस दिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की होती क्योंकि उन्होंने इन्हें न लेने की कसम खाई थी।"

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''उन्हें (केजरीवाल) यह प्रेस कॉन्फ्रेंस तब करनी चाहिए थी जब वे भव्य बंगले में घुसे थे, जब दिल्ली के करदाताओं का पैसा बर्बाद किया जा रहा था, जब दिल्ली के युवाओं को एक बोतल के साथ एक बोतल मुफ्त दी गई थी या जब अरविंद केजरीवाल द्वारा 100 करोड़ का लेनदेन किया गया था।''

भाजपा बोली- 'कांग्रेस और आप दोनों भ्रष्ट हैं...'

वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस और आप दोनों पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस एक समय आप की सरकार की नीतियों की आलोचना करती थी, लेकिन अब उन्हें समर्थन दे रही है। कांग्रेस नेता अजय माकन इस घोटाले की रिपोर्ट करने वाले व्यक्ति थे। अरविंद केजरीवाल शीला दीक्षित और सोनिया गांधी की आलोचना करते थे और अब राहुल गांधी के साथ मित्रता का परिचय दे रहे हैं। वास्तव में दोनों कांग्रेस और आप भ्रष्ट हैं और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चुनाव लड़ना चाहते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+