CM योगी के साथ हुए 'ट्विटर वॉर' को लेकर बोले केजरीवाल, हम जिस पद पर हैं वहां गाली-गलौच करना शोभा नहीं देता
नई दिल्ली, फरवरी 08। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुए ट्विटर वॉर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम के हमलों का जवाब दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ना चाहिए, बल्कि जनता के विकास में उन्हें ध्यान लगाना चाहिए।

पीएम मोदी के आरोपों का अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब
केजरीवाल ने सीएम योगी के साथ हुए 'ट्विटर वॉर' को लेकर कहा कि हम अलग-अलग पार्टियों के हो सकते हैं और अलग-अलग विचारधारा के हो सकते हैं, लेकिन हमें ध्यान रखना है कि लोग हमसे ही उम्मीद करते हैं कि हम उनके हित के लिए काम करेंगे, इसलिए लोगों के हितों के लिए काम करने पर हमारा ध्यान होना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मेरी सरकार पर लगे आरोपों का जवाब देना जरूरी है, नहीं तो ऐसा लगेगा कि मैंने उन आरोपों को स्वीकार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी जिस पद पर हैं और सीएम योगी जिस पद पर हैं और मैं जिस पद पर हूं, उसे देखते हुए गाली-गलौच करना ठीक नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि
मैं पीएम के आरोपों पर ज्यादा बोलना नहीं चाहता- पीएम मोदी
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री ने मुझ पर हमला बोला था तो मैं काफी हैरान हो गया था, लेकिन देना जरूरी था नहीं तो आप कहते कि मैंने गुनाह कबूल कर लिया है। मुझे जो कुछ भी कहना था मैंने उसी वक्त ट्विटर पर जवाब दे दिया था। केजरीवाल ने कहा कि मैं पीएम के आरोपों पर ज्यादा जवाब देना नहीं जानता हूं, बल्कि मैं स्कूल बनाना और बिजली और पानी की सप्लाई करना जानता हूं।
People in responsible positions have been elected by public. They elected us with hopes. Such spats, accusations&finger-pointing not right. We may belong to different parties but people expect us to work for them together: Delhi CM on PM's speech & his own Twitter spat with UP CM pic.twitter.com/YImu7ZEZxo
— ANI (@ANI) February 8, 2022
योगी और केजरीवाल के बीच का ट्विटर वॉर
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में दिए भाषण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधा था। सीएम योगी ने कहा था कि
सुनो केजरीवाल,
जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय आपने यूपी के कामगारों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया।
छोटे बच्चों व महिलाओं तक को आधी रात में यूपी की सीमा पर असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक व अमानवीय कार्य आपकी सरकार ने किया।
आपको मानवताद्रोही कहें या...
योगी के इस आरोप का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा-
सुनो योगी,
आप तो रहने ही दो। जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपए खर्च करके Times मैगज़ीन में अपनी झूठी वाह वाही के विज्ञापन दे रहे थे। आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा।












Click it and Unblock the Notifications