'शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं जिसने...', विश्वास के आरोपों पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास के आरोपों पर जवाब दिया है।

नई दिल्ली, 18 फरवरी: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के आरोपों पर मचे सियासी हंगामे के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी है। अरविंदर केजरीवाल ने शुक्रवार को इस पूरे मामले पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ये सब एक कॉमेडी लग रहा है। केजरीवाल ने कहा कि अगर वो आतंकवादी हैं, अलगाववादियों के समर्थक हैं, तो केंद्र सरकार की एजेंसियां इतने दिनों से क्या कर रही हैं। आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने दो दिन पहले ही आरोप लगाते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल अलगाववादियों के साथ मिलकर देश के दो टुकड़े कर प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।

Recommended Video

    Assembly Election 2022: Kumar Vishwas के आरोपों पर CM Kejriwal का पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    'ये तो एक कॉमेडी हो गई'

    'ये तो एक कॉमेडी हो गई'

    कुमार विश्वास के आरोपों पर जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ये सारे लोग इकट्ठे हो गए हैं। मोदी जी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, चन्नी साब, कैप्टन अमरिंदर, सुखबीर बादल, सिद्धू... ये सारे लोग एक साथ आ गए हैं। और, ये सारे लोग मिलकर क्या आरोप लगा रहे हैं कि केजरीवाल पिछले 10 साल से देश के दो टुकड़े करने का प्लान बना रहा है और उसमें से एक टुकड़े का प्रधानमंत्री वो प्रधानमंत्री बनना चाहता है। मतलब...ये तो एक कॉमेडी हो गई, ये तो हंसने वाली बात है।'

    'सारी सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही हैं'

    'सारी सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही हैं'

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, '10 साल से केजरीवाल प्लान बना रहा है कि मैं देश के दो टुकड़े करूंगा और उसमें से एक का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा। तो इसका मतलब मैं एक बहुत बड़ा आतंकवादी हो गया। तो इनकी सारी सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही हैं? पिछले 10 साल में तीन साल तो कांग्रेस की सरकार थी, उन्होंने क्या किया? सात साल से बीजेपी की सरकार है केंद्र में, मोदी सरकार है, मोदी जी ने क्या किया, मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया? इनकी एजेंसियां क्या कर रही थीं अभी तक?

    'मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा'

    'मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा'

    भाजपा और कांग्रेस के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ये एक ऐसी बात है, जिसे सुनकर ही हंसी आ रही है। और...शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा, जो लोगों के लिए अस्पताल बनवाता है, लोगों के लिए स्कूल बनवाता हूं, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा भी कराता है। मैं समझता हूं कि आज तक तो ऐसा कोई आतंकवादी पैदा ही नहीं हुआ। जो सड़कें बनवाता है, लोगों को फ्री बिजली देता है, लोगों की सेवा करता है। राहुल गांधी ने सबसे पहले मेरे ऊपर ये आरोप लगाए और अगले दिन प्रधानममंत्री ने भी वही भाषा इस्तेमाल की। फिर प्रियंका गांधी और सुखबीर बादल ने भी वही भाषा इस्तेमाल की।'

    'एक कवि ने कहा और आतंकवादी पकड़ा गया'

    'एक कवि ने कहा और आतंकवादी पकड़ा गया'

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 'और ये आतंकवादी पकड़ा कैसे गया? मेरे घर पर ईडी, आयकर विभाग सहित सभी ने रेड की, लेकिन मिला कुछ नहीं। इसके बाद एक दिन एक कवि ने खड़े होकर एक कविता सुनाई। और, इस कविता में उस कवि ने कहा कि सात साल पहले केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि देश के दो टुकड़े करेंगे और एक का पीएम तुम बन जाना और एक टुकड़े का पीएम मैं बन जाऊंगा। इसके बाद राहुल गांधी ने यही बात कही और फिर प्रधानमंत्री को समझ आया कि देश में एक इतना बड़ा आतंकवादी पनप रहा है। मतलब ये सब चल क्या रहा है? देश की सबसे बड़ी दो पार्टियों के सबसे बड़े नेता देश की सुरक्षा का मजाक बना रहे हैं।'

    ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर की पहली बस का टिकट मैं दूंगा: जयंत चौधरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+