चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल, 111 दिन में ही भ्रष्टाचार में कमाल कर दिया

पणजी, 4 फरवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। हनी को ईडी ने कथित अवैध रेत खनन के आरोप में गिरफ्तार किया है। भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने रिकॉर्ड रफ्तार से भ्रष्टाचार किया है।

Delhi CM Arvind

गोवा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केजरीवाल ने भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ़्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि चन्नी ने 111 दिन में ही कमाल करके दिखा दिया, जो भ्रष्टाचार करने में लोगों को 4-5 साल लगते हैं, वो उन्होंने 111 दिन में ही कर दिया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लोग देख रहे हैं। बता दें कि चरणजीत चन्नी को सीएम बने 111 दिन ही हुए हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी गोवा में एसटी समाज के लिए आठ प्वाइंट एजेंडे लाई है। उनकी सरकार आई तो ट्राइबल सब प्लान का कुल पैसा आदिवासियों पर खर्च किया जाएगा। एसटी समाज के खाली 3,000 पदों को भी भरा जाएगा। साथ ही एसटी समाज की महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए दिए जाएंगे।

अकाली दल ने भी साधा चन्नी पर निशाना

पंजाब सीएम चरणजीत चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी को लेकर शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी कांग्रेस को निशाने पर लिया है। मजीठियान ने कहा कि ये कहानी मनी, हनी और चन्नी की है। पहले मनी पकड़ा गया उसके बाद हनी पकड़ा गया, अब चन्नी की बारी है क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वो चन्नी का भतीजा है और जो पैसे मिले वो सब चन्नी के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+