इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान
दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया।
नई दिल्ली। दिल्ली में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 6 महीनों में दिल्ली सरकार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर स्विच कर जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि दिल्ली में साल 2024 तक 25% नए वाहन इलेक्ट्रिक होने चाहिए।"

Recommended Video
उन्होंने कहा कि, "राज्य में दुपहिया और तीन पहिया वाहनों पर 30 हजार रुपए तक जबकि 4 व्हीलर वाहनों पर 4 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों से सड़क और पंजीकरण शुल्क से भी नहीं लिया जाएगा।" अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हम स्वच्छ वाहनों के प्रति लोगों को जागरूक करने ले लिए आज से 'दिल्ली स्विच' अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल से मिले संयुक्त किसान मोर्चा के नेता, सरकार के सामने रखी ये मांग
उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली में अब 100 चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक दिल्ली में 6 हजार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा चुके हैं और इन वाहनों पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी गई है। उन्होंने दिल्ली में स्थित कंपनियों से अपने क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन बनाने का भी निवेदन किया। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के सिनेमा हॉल, मॉल से भी अपने पार्किंग एरिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का निवेदन किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने तय किया है कि आने वाले 6 महीनों में हम केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही हायर करेंगे। उन्होंने खास तौर पर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप जब भी अपनी पहली गाड़ी खरीदें वह इलेक्ट्रिक होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications