Pollution से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया 'ग्रीन दिल्ली' एप, लोग आसानी से कर पाएंगे शिकायत
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी हर साल बढ़ने लगता है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलने और अन्य कारणों के चलते यहां की वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर तक पहुंच जाती है। इस साल भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को सांस से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है और स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए अब दिल्ली सरकार ने एक एप लॉन्च किया है। इस 'ग्रीन दिल्ली' एप को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लॉन्च किया गया है।

Recommended Video
इस एप के आने के बाद अब लोगों को वायु प्रदूषण से लड़ने में आसानी होगी। वह अगर अपने आसपास कहीं भी प्रदूषण देखें तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो ऑडियो, वीडियो और फोटो भी अपलोड कर सकता है। शिकायत संबंधित विभाग के पास पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग 'ग्रीन वॉर रूम' से होगी।
एप को लॉन्च करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, 'इसमें किसी भी तरह के प्रदूषण की शिकायत कर सकते हैं, आप अगर कहीं भी किसी भी तरह का प्रदूषण देख रहे हैं तो आप इस एप के जरिए शिकायत कर सकते हैं, इसमें ऑडियो, वीडियो, फोटो अपलोड कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि 'आपकी शिकायत उस विभाग के पास पहुंच जाएगी जिसको उस पर कार्रवाई करनी है, विभाग को शिकायत पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करनी होगी। शिकायतों की मॉनिटरिंग 'ग्रीन वॉर रूम' से होगी। 70 ग्रीन मार्शल एप पर आई शिकायतों को हल करने में मदद करेंगे।'
11 'एंटी-क्रैकर स्क्वॉड' बनाए जाएंगे
वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'दिल्ली सरकार ने केवल 'ग्रीन पटाखों' के इस्तेमाल की अनुमति देने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार 11 'एंटी-क्रैकर स्क्वॉड' बनागी। अगर कोई भी निर्माता, विक्रेता ग्रीन पटाखों के अलावा अन्य पटाखों का स्टॉक करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications