Hathras:जंतर मंतर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल, बोले- दोषियों को जल्द फांसी हो

नई दिल्ली। हाथरस पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। दिल्ली के जंतर मंतर पर शुक्रवार की शाम सैकड़ों लोग प्रदर्शन के लिए जुटे। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। जंतरमंतर में पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाथरस मामले में कहा है कि कुछ लोग दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिले।

Delhi CM Arvind Kejriwal joins protest at Jantar Mantar over Hathras case

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पीड़ित परिवार को देश के लोगों के सहारे की जरूरत है। उन्होंने कहा इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मुंबई या दिल्ली में ऐसी घटना क्यों होनी चाहिए? देश में बलात्कार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा, 'हम दुख की घड़ी में यहां इकट्ठे हुए हैं, ईश्वर से कामना है कि वह हमारी बेटी की आत्मा को शांति दें।

केजरीवाल ने आगे कहा, 'उत्तर प्रदेश सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि जो दोषी हैं, उन लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, उनको जल्द से जल्द फांसी दिलवाई जाए। इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत ना कर सके। जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज, जिग्नेश मेवाणी और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी पहुंचे।

दर्शन को देखते हुए जनपथ मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। यहां पर एंट्री और एग्जिट गेट दोनों बंद हैं। इसके अलावा राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर भी एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी डीएमआरसी ने दी। डीएमआरसी ने बताया कि जनपथ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुक रही है। इससे पहले हाथरस गैंगरेप केस की शिकार पीड़िता को लेकर दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना सभा हुई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी वाल्मीकि मंदिर पहुंचीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+