स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में बोले केजरीवाल- आज हर देशवासी ले ये तीन प्रण

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में लोगों से तीन प्रण लेने की अपील की। दिल्ली सचिवालय में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार, पर्यावरण और साफ-सफाई को लेकर देशवासियों से प्रण लेने की अपील की। केजरीवाल ने अपने भाषण में राजधानी में कोरोना वायरस को काफी हद तक काबू में बताया। साथ ही कहा कि जब कोरोना को लेकर हमारी सरकार बिल्कुल मुतमइन नहीं हो जाएंगी, हम स्कूल नहीं खोलेंगे।

Recommended Video

    74th Independence Day: देशभर में Chief Ministers ने फहराया तिरंगा, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    ये तीन प्रण लेने की अपील

    ये तीन प्रण लेने की अपील

    अरविंद केजरीवाल ने जो तीन प्रण लोगों से लेने की अपील की है। उसमें पहला प्रण जीवन में कोई भ्रष्टाचार नहीं करने और रिश्वत ना लेने ना देने का है। केजरीवाल ने कहा कि रिश्वत लेना, रिश्वत देना और भ्रष्टाचार देश और भारत माता और उन सैनिकों के साथ गद्दारी है, जो बॉर्डर पर अपनी जान कुर्बान करते हैं। दूसरा प्रण हम ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे जल या वायु का प्रदूषण फैले। हम आज अपनी धरती को प्रदूषित करते हैं, तो न सिर्फ हम अपने देशवासियों की जान के साथ खेल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीसरा प्रण हम सफाई का लें। जब हम सड़क पर निकलते हैं तो 2 मिनट के लिए भी नहीं सोचते कुछ खाकर कूड़ा सड़क पर ही फेंक देते हैं। ऐसा नहीं करना है, हमें अपने देश को साफ रखना है।

    कोरोना को काबू करने में दिल्ली मॉडल का जिक्र

    कोरोना को काबू करने में दिल्ली मॉडल का जिक्र

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना को काबू करने में दिल्ली मॉडल को हर कोई सराहा रहा है। उन्होंने कहा, दिल्ली ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आइसोलेशन और प्लाज्मा थेरेपी को लेकर मॉडल पेश किया है। मैं कहना चाहता हूं कि हर गांव में ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन का सिलेंडर पहुंचाया जाना चाहिए औरटेस्टिंग की सुविधा शुरू की जानी चाहिए। ऐसे में कोई बीमार होता है, तो उसे आसानी से ऑक्सीजन मिल सकती है, अगर कम लक्षण है, तो घर पर इलाज हो सकता है और ज्यादा बीमार होता है, तो उसे अस्पताल भेजा जा सकता है। सीएम ने कोरोना से निपटने को लेकर केंद्र सरकार, कोरोना वॉरियर्स और विभिन्न संगठनों सहित सभी हितधारकों को धन्यवाद किया।

    स्कूल खोलने को लेकर सीएम ने कही ये बात

    स्कूल खोलने को लेकर सीएम ने कही ये बात

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार तब तक स्कूल नहीं खोलेगी, जब तक कि शहर में कोरोना को लेकर बेहतर स्थिति पर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा, मैं लोगों से मिलता रहता हूं। लोगों का कहना है कि स्कूल अभी ना खोलें जाएं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम उनके बच्चों की उतनी ही परवाह करते हैं, जितनी वे करते हैं। जब तक पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो जाते, हम स्कूल नहीं खोलने जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+