दिल्ली के लोगों को एलजी ने बताया मुफ्तखोर तो भड़के सीएम केजरीवाल, बोले- दिल्लीवालों का अपमान नहीं सहेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना पर तीखा हमला बोला है। जिस तरह से एलजी ने कहा कि लोगों को मुफ्त की चीजों की आदत हो गई है उसपर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों का अपमान मत कीजिए।

वीके सक्सेना के इस बयान पर पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली के लोग मेहनतकश लोग हैं। कड़ी मेहनत से उन्होंने दिल्ली को संवारा है। LG साहिब, आप बाहर से आये हैं, दिल्ली और दिल्लीवालों को नहीं समझते।

arvind kejriwal

इस तरह दिल्ली के लोगों का अपमान मत कीजिए। दिल्ली सरकार दूसरी सरकारों की तरह चोरी नहीं करती। पैसे बचा कर लोगों को सहूलियत देती है। इस से आपको क्यों परेशानी है?

गौर करने वाली बात है कि सीएम केजरीवाल और एलजी के बीच तकरार लंबे समय से चल रही है। इससे पहले एलजी की सिफारिश पर गृहमंत्रालय ने सीएजी को आदेश दिया है कि वह केजरीवाल के सरकारी बंगले पर हुए खर्च का ऑडिट करे।

एलजी ने 24 मई को सीएजी ऑडिट की सिफारिश की थी। एलजी की ओर से जो शिकायत की गई है उसमे कहा गया है कि केजरीवाल के सरकारी आवास के मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता है। हालांकि आम आदमी पार्टी की ओर से इस मामले में कुछ नहीं कहा गया है।

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा था कि बंगले के अंदर की छत टपकती थी, लोक निर्माण विभाग ने इसका ऑडिट किया था। चड्ढा ने कहा कि दूसरे सीएम और पीएम से भी तुलना की जानी चाहिए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो सिर्फ चूना रगड़ा में 20 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे।

आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने सरकारी बंगले की मरम्मत पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। जिसमे एक करोड़ रुपए के पर्दे लगे हैं। कुल 23 पर्दे मंगवाए गए थे। भाजपा ने आरोप लगाया है कि ये पर्दे वियतनाम से मंगाए गए थे। बंगले में डियोल पर्ल का मार्बल लगा है कि जिसकी कीमत 1.15 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+