केजरीवाल सरकार दिल्ली में लगाएगी 11 हजार हॉटस्पॉट, हर यूजर को 15 जीबी डाटा फ्री

केजरीवाल सरकार दिल्ली में हर यूजर को देगी फ्री 15 जीबी डाटा फ्री

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के हर यूजर को फ्री वाईफाई देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने गुरुवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली के हर यूजर को सरकार हर महीने 15 जीबी डाटा देगी। इसके लिए पहले फेज में पूरी दिल्ली में 11,000 हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। इसके लिए काम बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। साथ ही सीसीटीवी की तादाद भी बढ़ाई जाएगी। ये दोनों की वादे आम आदमी पार्टी ने अपने इलेक्शन मैनीफेस्टों में किए हुए हैं।

Delhi CM Arvind Kejriwal announcement free WiFi cctv camera

केजरीवाल ने बताया, आज कैबिनेट मीटिंग हुई जिसमें दो अहम फैसले लिए गए। दिल्ली में हम फ्री वाईफाई का काम पूरा करने जा रहे हैं। दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में 100 हॉस्पॉट लगाए जाएंगे और 4000 हॉटस्पॉट सभी बस स्पॉट पर लगाए जाएंगे।

दिल्ली सीएम ने बताया कि दूसरा अहम फैसला सीसीटीवी लगाने का है। केजरीवाल के मुताबिक, अभी दिल्ली में हर विधानसभा में 2000 सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम हो रहा था, लोगों की मांग पर अब पूरी दिल्ली में 1 लाख 40,000 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। हर विधानसभा में 2000 सीसीटीवी और लगेंगे। बहुत से वाकये सामने आए जहां सीसीटीवी की मदद से चोरियां पकड़ी गई। सीसीटीवी की संख्या बढ़ना दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षित रखने में बहुत ही कारगर साबित होगा।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का इस महीने में ये दूसरा बड़ा फैसला है। इससे पहले दिल्ली सरकार बिजली की फिक्स दरों में बड़ी छूट दे चुकी है। दिल्ली में केजरीवाल 200 यूनिट तक बिजली खर्च करना पूरी तरह फ्री कर चुके हैं। दिल्ली में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी केजरीवाल 2015 के घोषणा पत्र में किए वादों पर अमल करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+