कोई पेपर लीक नहीं हुआ, शरारती तत्वों ने व्हाट्सएप पर फैलाया झूठ: CBSE

कोई पेपर लीक नहीं हुआ, शरारती तत्वों ने व्हाट्सएप पर फैलाया झूठ

नई दिल्ली। 12 वीं के अकाटउंट्स का पर्चा लीक होने की बात को सीबीएसई ने गलत कहा है। सीबीएसई ने कहा है कि कोई प्रश्न-पत्र लीक नहीं हुआ है। सभी एग्जाम सेंटरों पर पेपर सीलबंद मिले हैं। सीबीएसई ने कहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने व्हाट्सएप पर पेपर लीक की बात चलाकर गफलत पैदा की। सीबीएसई ने कहा कि पेपर लीक की बात फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं कक्षा का अकाउंट्स विषय का पेपर लीक होने की खबर गुरुवार सुबह सामने आई थी। व्हाट्सएप पर पेपर को फॉरवर्लीड किया जा रहा था।

 officers to investigate

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इसको लेकर कहा था कि 12वीं का पेपर लीक होने की शिकायत उनके पास आई है। सिसोदिया ने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों से इसको लेकर बात की गई है और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द एक्शन लिया जाएगा और कोशिश की जाएगी कि मेहनती छात्र-छात्राओं को कोई नुकसान ना हो।

बताया गया कि मनीष सिसोदिया ने पेपर का सैट मंगाकर उसे व्‍हाट्सएप्‍प पर लीक हो रहे पेपर से मिलाया। जिसमें वही सवाल थे जो पेपर के सैट में थे। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा। पेपर लीक मामले को लेकर सीबीएसई ने बैठक बुलाई है।अकाउंट्स का सैट-2 का पर्चा लीक हुआ है। जिस तरह से पर्चा लीक हुआ है, उसको लेकर कहा जा रहा है कि बोर्ड पेपर जितनी सुरक्षा में रखे जाते हैं कि किसी छात्र या छोटे कर्मचारी इसे लीक नहीं कर सकते। अब सीबीआई ने पेर लीक होने की बात को गलत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+