दिवाली से पहले दिल्ली में 500 के नकली नोटों से भरा बैग बरामद
नई दिल्ली। दिवाली से पहले नकली नोट की एक खेप दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने रविवार को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से बरामद किया है। करीब पांच लाख रुपये के नकली नोट कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर आठ के पास एक लावारिस बैग में मिला। सीआईएसएफ जवान ने जब बैग की जांच की तो पाया कि यह 500 रुपये के नकली नोटों से भरा हुआ था। बैग में मौजूद नकली नोटों की मूल्य चार लाख 64 हजार रुपये मूल्य है। सीआईएसएफ ने बरामद बैग को दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सौंप दिया।













Click it and Unblock the Notifications