मुख्य सचिव से मारपीट मामले में सीएम केजरीवाल से 18 मई को पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली पुलिस 18 मई को चीफ सेक्रेटरी के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पूछताछ करेगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी के 11 विधायकों से पूछताछ कर चुकी है। बता दें, दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश ने 19 फरवरी को देर रात सीएम आवास पर उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाया था।

19 फरवरी को देर रात हुई थी बदसलूकी

19 फरवरी को देर रात हुई थी बदसलूकी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि 19 फरवरी को देर रात साजिश के तहत दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया था। मुख्यमंत्री आवास पर चीफ सेक्रेटरी के साथ बदसलूकी की गई। चीफ सेक्रेटरी के साथ बदसलूकी के बाद वो सीएम आवास से बाहर आ गए थे।

18 मई को होगी दिल्ली के मुख्यमंत्री से पूछताछ

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी विभव कुमार से पूछताछ की थी। ये पूछताछ करीब तीन घंटे चली। पुलिस ने करीब सौ सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक विभव ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से नोकझोंक होने की बात कबूली है, मगर मारपीट की बात से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के दौरान विभव कुमार से घटना के समय सीएम और डिप्टी सीएम के रिऐक्शन के बारे में भी पूछा।

दिल्ली पुलिस ने 23 फरवरी को जब्त की थी सीसीटीवी फुटेज की हार्डडिस्क

दिल्ली पुलिस ने 23 फरवरी को जब्त की थी सीसीटीवी फुटेज की हार्डडिस्क

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी के बाद 23 फरवरी को दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया। सीसीटीवी फुटेज की हार्डडिस्क को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अभी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+