दिल्ली: 59 बच्चियों को बंधक बनाने के मामले में सीएम केजरीवाल ने तलब की रिपोर्ट

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के एक प्राइवेट गर्ल्स स्कूल ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए 59 बच्चियों को इसलिए बंधक बना लिया था क्योंकि उनकी फीस जमा नहीं थी। इस घिनौनी हरकत के बाद दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। वहीं, बच्चियों के परिजनों में भी इसको लेकर गुस्सा है और स्कूल के बाहर वो हंगामा कर रहे हैं। जबकि सीएम केजरीवाल ने पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है। विवाद बढ़ने के बाद अब स्कूल की प्रिंसिपल फराह दिबा ने भी अपनी सफाई दी है।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal has sought a report on Rabea Girls Public School issue

ये भी पढ़ें: दिल्ली: 59 बच्चियों को बंधक बनाने वाले प्राइवेट स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

राबिया गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल फराह दिबा ने कहा, 'बेसमेंट में बच्चे खेलते रहते हैं, वहां 2 शिक्षक उनकी देखरेख के लिए मौजूद थे। वे आम तौर पर जमीन पर बैठते है, उस दिन पंखे को मरम्मत के लिए दे दिया गया था। स्कूल पर बच्चियों को बंधक बनाने के आरोप गलत हैं।'

जबकि मनिष सिसोदिया ने घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि राबिया प्राइवेट स्कूल पर समय से फीस ना जमा करने पर केजी और नर्सरी की बच्चियों को तहखाने में बंद करने का आरोप लगा था। इस मामले में हौज काजी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 342 के तहत स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और किशोर न्याय अधिनियम 75 के तहत आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: फेक न्यूज रोकने के लिए WhatsApp का नया फीचर लॉन्च, अब लगेगा गलत मैसेज का पता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+