दिल्ली: 59 बच्चियों को बंधक बनाने वाले प्राइवेट स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
Recommended Video

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को एक प्राइवेट स्कूल की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी। दिल्ली के एक प्राइवेट गर्ल्स स्कूल ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए अपने स्कूल की 59 बच्चियों को केवल इसलिए बंधक बना लिया क्योंकि उनकी फीस जमा नहीं थी। इस घिनौनी हरकत के बाद दिल्ली सरकार भी हरकत में आ गई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
राबिया गर्ल्स स्कूल का मामला जहां 59 बच्चियों को बनाया गया बंधक
मनिष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि इस घटना से वो खुद भी हैरान हैं और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। चांदनी चौक स्थित राबिया गर्ल्स स्कूल की इस करतूत से हर कोई हैरान है, वहीं, बच्चियों के परिजनों में भी इसको लेकर गुस्सा देखने को मिला है। वहीं, इस खबर के बाद इलाके के मंत्री और सांसद भी स्कूल पहुंच गए है तो स्कूल के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया है।

स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज
एक स्कूल टीचर के अनुसार, महीने की 30 तारीख को फीस जमा होनी चाहिए और अगर बच्चों की फीस समय से जमा नहीं हो पाती है तो उन्हें क्लास में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मामले में हौज काजी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 342 के तहत स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की जांच की जा रही है।

बच्चियों को तहखाने में बंद कर दिया था
बता दें कि राबिया प्राइवेट स्कूल नें अभिभावकों द्वारा समय पर फीस ना जमा करने पर केजी और नर्सरी की बच्चियों को तहखाने में बंद कर दिया था। बच्चियों ने जब घर आकर इस घटना को बताया तो दिल्ली पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर इस स्कूल के खिलाफ मासूम बच्चियों के साथ क्रूरता और उन्हें गलत तरीके से 5 घंटे तक स्कूल के तहखाने में बंधक बनाए रखने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गयाहै।












Click it and Unblock the Notifications