बिल क्‍लियर करने के लिए 10 लाख घूस मांग रहे थे आयुष मंत्रालय के अवर सचिव, जाल बिछाकर CBI ने किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुष मंत्रालय के अवर सचिव को कथित रूप से दस लाख रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरके खत्री ने यह रिश्वत शिकायतकर्ता के पेंडिंग बिलों को क्लीयर करने और भविष्य में उसके काम को चालू रखने के लिए मांगे थे।

बिल क्‍लियर करने के लिए 10 लाख घूस मांग रहे थे आयुष मंत्रालय के अवर सचिव, जाल बिछाकर CBI ने किया गिरफ्तार

सीबीआई के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि आरके खत्री के पास इंडियन मेडिसिन एंड फर्मास्युटिकल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरक्त प्रभार था। उन्हें समाशोधन और अग्रेषण एजेंट से कथित रूप से रिश्वत लेते पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार खत्री को सीबीआई की टीम साथ ले गई है और उनसे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में कई और मामले खुलने की संभावना है। बताया जाता है जल्द ही इस मामले में पूरा खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+