दिल्ली बीजेपी के पास पहुंचा AAP का ई-मेल, आगामी चुनाव लड़ने के लिए चंदा देने का अनुरोध

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया हैंडलर गुरुवार को उस समय हैरान रह गए जब उनके पास आम आदमी पार्टी की ओर से एक ई-मेल प्राप्त हुआ। इस ई-मेल में आम आदमी पार्टी के नाम का जिक्र है और उसमें लोकसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव अभियान को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए दान देने का अनुरोध किया गया है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी ने इस ई-मेल का स्क्रीन शॉट उससे शेयर किया है लेकिन इस संबंध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है क्योंकि उन्होंने फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया है।

क्या कहा गया है मेल में?

क्या कहा गया है मेल में?

दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हस्ताक्षरित आप की आधिकारिक ईमेल आईडी से अनुरोध गुरुवार को करीब 1.30 बजे भाजपा मेलबॉक्स में हुआ। मेल में कहा गया है कि, 'सरकार में तीन साल बाद, हमारे पास एक स्थिति है कि दिल्ली सरकार धन के लिए फ्लश कर रही है लेकिन AAP गरीब है...अगले दो सालों में कई चुनाव आ रहे हैं। हमारे पास पैसा नहीं है। हमें पैसा चाहिए। हमें आपका समर्थन चाहिए।

इस शर्त पर चंदा देने के लिए तैयार हुए मनोज तिवारी

इस शर्त पर चंदा देने के लिए तैयार हुए मनोज तिवारी

'आप' ने हाल ही में 2019 के लोकसभा चुनावों लड़ने के लिए फंड जुटाने के ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी की ओर से आए ई-मेल पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि वो आम आदमी पार्टी का अनुरोध स्वीकार करने के लिए राजी भी हो गए लेकिन एक शर्त पर। उन्होंने कहा कि वो अपनी निजी कमाई से 1 लाख रुपए का दान करेंगे वो तब जब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर सहमत होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव पिछले तीन साल से दिल्ली सरकार के पास लंबित है।

तिवारी बोले-जनता को ऐसी सजा मत दो

इस संबंध में मनोज तिवारी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे वो अपने ट्विटर पर शेयर भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाली जी तुमको लोग चुने हैं, ऐसी सजा मत दो दिल्ली को, जिस दिल्ली ने 70 में 67 सीट दे दिए, वो मुख्यमंत्री कहता है कि हम दिल्ली को चौथे फेज की मेट्रो नहीं देंगे?
भैया तुम्हें चंदा चाहिए ना तो लो तुम चौथा फेज मेट्रो पास करो मैं अपनी गायकी से कमाए पैसों में से 1,11,100 रुपए दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+