दिल्ली में सरकार बनाने की चर्चा में जुटी BJP
ंनई दिल्ली। आखिर कौन सरकार बनाएगा दिल्ली में। यह सवाल एक बार फिर सिर उठा रहा है। दिल्ली में भाजपा व कांग्रेस तथा आप पार्टी में हलचल से साफ अंदाजा लगायाा जा रहा है कि राजनीतिक गलियारे में कुछ पक रहा है। जिससे आम जनता अनभिज्ञ है। खबर है कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय राजनाथ सिंह से मिले हैं। सतीश उपाध्याय ने राजनाथ से काफी समय तक चर्चा की है। बैठक में भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक सतीश उपाध्याय राजनाथ सिंह से सरकार बनाने पर अंतिम निर्णय जल्द से जल्द लेने का दबाव बना रहे हैं।
क्या आप और कांग्रेस फिर बनांगे सरकार
क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस फिर से दिल्ली में सरकार बनाने के लिए सामनए आएंगे। खबर है कि यदि भाजपा ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया तो कांग्रेस व आप पार्टी सरकार बनाएंगे। दरअसल कांग्रेस में इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। पूरे देश में अपनी जमीन हिलने के बाद कांग्रेस नहीं चाहती कि राजधानी भी उसके हाथों से चली जाए।
भाजपा में दुबारा चुनवा पर संशय
जानकारी के मुताबिक भाजपा में दिल्ली में फिर से चुनाव कराने पर संशय बना हुआ है। खबर है कि कुछ नेताओं का मानना है कि दुबारा चुनाव कराएं जाएं लेकिन कई नेता इसका विरोध करते हुए सरकार बनाने के लिए कह रहे हैं। भाजपा को लग रहा है कि यदि फिर से चुनाव हुए तो कांग्रेस या आप फिर से सरकार में आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications